Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर से भारी बारिश के बाद...

सीएम धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर से भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों की परिस्थितियों का लिया फीडबैक, दिए तमाम निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक की। भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों की परिस्थिति की जानकारी ली।

सीएम बैठक वर्चुअल

इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। कहा जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीएम बैठक वर्चुअल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular