Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या...

सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का लिया संज्ञान, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के हत्या पर शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने हत्या का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वही सीएम धामी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने की सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की इश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular