Homeराज्यउत्तराखण्डखराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का...

खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Chamoli Tunnel Accident: चमोली के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद खराब मौसम के बावजूद मौके पर पहुंच गए हैं। प्रतिकूल मौसम के चलते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हुई।

मुख्यमंत्री अब घटनास्थल पर पहुंचकर टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम धामी करेंगे समीक्षा

पीपलकोटी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की ताजा स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से टनल के भीतर चल रहे बचाव अभियान, लापता श्रमिकों की तलाश और अब तक किए गए रेस्क्यू की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित एजेंसियां पूरी क्षमता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

घायल श्रमिकों से भी मिलेंगे मुख्यमंत्री

रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी बचाए गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात करेंगे। वह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानेंगे और उनके उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री की मौके पर मौजूदगी के बीच प्रशासन और बचाव एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने में जुटी हैं।

खराब मौसम के बीच जारी है बचाव अभियान

पीपलकोटी में मौसम खराब होने के बावजूद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। टनल हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर तैनात हैं।

फिलहाल सभी का ध्यान टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular