Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम धामी ने मनाई होली, कार्यकर्ताओं को...

भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम धामी ने मनाई होली, कार्यकर्ताओं को होली की दी शुभकामनाएं।

 

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, बलवीर रोड, देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए। होली के रंगों से लोगों के जीवन में नई उर्जा, उमंग, उन्नति एवं उल्लास का संचार हो। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से होली के दौरान नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से जुट जाने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular