Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद अव्यवस्थाओं का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद अव्यवस्थाओं का लिया संज्ञान, अस्पताल में सुधार के दिए सख्त निर्देश।

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त 3 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल वितरित करने का आदेश दिया।

पौड़ी अस्पताल में घायलों को समुचित इलाज देने में आई अव्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री ने आज कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में अब दूर-दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है, इसलिए अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रदेशभर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं, दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच करने का आदेश दिया और यदि परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

#Uttarakhand #PauriBusAccident #PushkarSinghDhami #HealthCare #EmergencyServices #GovernmentAction #PauriHospital #UttarakhandNews #ChiefMinister #MedicalFacilities #TransportDepartment #RoadAccident

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular