Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, 38वें राष्ट्रीय...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, 38वें राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन…

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से बात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज का भी अवलोकन किया और कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छे अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा, “राष्ट्रीय खेलों का अनुभव राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को उनके खानपान के हिसाब से भोजन उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों से अपडेट भी ले रहे हैं।

#ChiefMinister #PushkarSinghDhami #NationalGames2025 #PlayerEncouragement #Uttarakhand #SportsDevelopment #NationalGames #DevBhoomi #SportsFacilities #PlayerExperience #SportsEvent

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular