Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, मिशन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा के अनुभवों को किया साझा।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी और अनुभवों को साझा किया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने वाले सफल अभियान पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में चलाये गए रेस्क्यू अभियान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य की विभिन्न एजेंसियों और अधिकारियों के अथक प्रयासों ने बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे इस अभियान को कामयाब बनाने में जो भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है।

राज्यपाल ने कहा की सुरंग में फंसे रहने के दौरान श्रमवीरों ने जिस धैर्य, साहस और जज्बे का परिचय दिया वह सराहनीय रहा। उनके जोश और जज्बे के कारण यह कठिन अभियान कुशलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular