Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से शिष्टाचार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से शिष्टाचार भेंट, जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति का किया अनुरोध।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखण्ड में किए गए कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां-जहां जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां ग्रामीणों के जीवन में गुणात्मक सुधार आया है। उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्य अंतिम चरण में हैं, और मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि को जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना धौली गंगा पर स्थित है, जो गंगा बेसिन में नहीं आती, और इस परियोजना के लिए मंत्रालय से सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की जा सकती हैं।

#JalJeevanMission #Uttarakhand #ChiefMinisterDhami #WaterPowerProjects #GangaRiver #WaterMinistry #Pitthoragarh #GovernmentInitiatives #RuralDevelopment #HydropowerProjects #WaterManagement #SelaUrthiProject #FinancialSupport #MissionCompletion

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular