Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन मैदान में लॉन बॉल कैंप का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन मैदान में लॉन बॉल कैंप का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों से मुलाकात कर की हौसला अफजाई।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए लॉन बॉल में हाथ आजमाया।

मुख्यमंत्री ने कैंप में मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और राज्य सरकार उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, मेहनत और अनुशासन के महत्व को बताते हुए उन्हें आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं।

#UttarakhandSports #LawnBowls #PuskarSinghDhami #Dehradun #NationalGames2024 #SportsMotivation #PlayerInspiration #HardworkAndDiscipline #Uttarakhand

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular