Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नई हेली सेवाओं का किया शुभारंभ,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नई हेली सेवाओं का किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा…

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के माध्यम से देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी, साथ ही हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई संपर्क स्थापित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “उड़ान” योजना के तहत शुरू की गई इन हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और हेली सेवाओं के द्वारा बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाले पर्यटक अब इन स्थानों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद अधिक आसानी से ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि देहरादून से इन स्थानों तक पहुँचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह यात्रा केवल 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा, इमरजेंसी स्थितियों में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बहुत मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “उड़ान योजना” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस योजना ने राज्य के हवाई संपर्क को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 18 हेलीपोर्ट्स के निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें से 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के शुभारंभ के बाद यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हेली सेवाओं के विवरण:

  • देहरादून – नैनीताल: किराया – 4500 रुपये प्रति यात्री, उड़ान समय: सुबह 8.15, 02.25 बजे
  • देहरादून – बागेश्वर: किराया – 4000 रुपये प्रति यात्री, उड़ान समय: सुबह 10.20, 12.30 बजे
  • हल्द्वानी – बागेश्वर: किराया – 3500 रुपये प्रति यात्री, उड़ान समय: सुबह 08.30, 02.45 बजे
  • देहरादून – मसूरी: किराया – 2578 रुपये प्रति यात्री

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments