Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी/दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह उत्सव हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।” उन्होंने आगे कहा कि आज की आवश्यकता है कि हम अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के मार्ग पर चलें और प्रदेश एवं देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुलकर कार्य करें।

सीएम धामी ने भगवान श्रीराम का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रार्थना की कि भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और लोभ का विनाश करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। उन्होंने इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि “सब सुखी हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो।”

मुख्यमंत्री की यह अपील न केवल धार्मिकता को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रदेशवासियों के बीच एकता और सामंजस्य का संदेश भी फैलाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments