Homeअध्यात्मआस्थामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल सहित रामलला के किए दर्शन, राम...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल सहित रामलला के किए दर्शन, राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।

अयोध्या – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए।

रामलला के दर्शन कर सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि सियावर रामचंद्र की जय!

शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular