Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर को मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात , ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक...

काशीपुर को मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात , ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण…..

काशीपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र स्थित ग्राम दोहरी वकील में नवनिर्मित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) भवन एवं अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का विधिवत लोकार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने की।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने काशीपुर के विभिन्न वार्डों के लिए वाटर कूलर और एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री का आगमन निर्धारित समय से कुछ देर बाद एआरटीओ कार्यालय परिसर में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर हुआ। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपैड से बाहर निकला, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया।

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में तकनीकी नवाचार के माध्यम से पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दिया जा रहा है। भविष्य में इन सुविधाओं को और भी हाईटेक बनाने की योजना है।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतौड़ी की पुण्यतिथि पर साईं मंदिर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की शांति भंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments