Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव को मिला 6 माह...

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव को मिला 6 माह का सेवा विस्तार, आदेश जारी।

देहरादून – उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के मुखिया को लेकर चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता के तौर पर दीपक यादव को 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। इससे पहले भी दीपक यादव इसी पद पर 6 महीने का विस्तार ले चुके हैं।

बता दें लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव का 6 महीने का सेवा विस्तार खत्म हो गया था, ऐसे में सेवा विस्तार की अंतिम तारीख पर एक बार फिर सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए अगले 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। पहले ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि आचार संहिता के दौरान दीपक यादव को फिर से लोक निर्माण विभाग के मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular