Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने...

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलरों का ले रहा सहारा।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलरों का ले रहा सहारा।

नैनीताल/हल्द्वानी – बढ़ती गर्मी में आदमी तो छोड़िए मशीनें भी तप रही हैं। गर्मी के कहर के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं तो गर्मी के तेवर देख बिजली देने वाले ट्रांसफार्मर भी गरम हो रहे हैं। बिजली विभाग इन्हें कूलर व पंखे लगाकर ठंडा कर रहा है।

हालांकि इसके बाद भी ट्रांसफार्मर के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ रही है बिजली घर में लगे 12. 5 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मरों के लिए कूलर और पंखे लगाए गए हैं। लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली घरों में रखे ट्रांसफार्मरों में अधिक लोड आ रहा है। इन्हें ठंडा रखने के लिए कूलर व पंखे सहारा लिया जा रहा है। इसके चलते कुछ राहत मिल रही है और ट्रांसफार्मरों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ रही है इधर विद्युत उपखंड सुभाष नगर के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि बिजली विभाग बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर व पंखे की व्यवस्था की गई है, जिससे ट्रांसफार्मर में पड़ा ऑयल ठंडा रहे और ट्रांसफार्मर के तापमान में भी कमी बनी रहे गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों में कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। जिसका सीधा असर ट्रांसफार्मर पर दिखाई देता है। जब लगातार बिजली चलने से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाता है उसके फुंकने की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए इनको ठंडा रखने का एक ही तरीका है। इनके सामने वाटर कूलर चला दिए जाएं, वहीं इसके अलावा बिजली की कटिंग ज्यादा देर नहीं की जा सकती। अगर ऐसा करते हैं तो लोड एक साथ अधिक हो जायेगा और ट्रांसफार्मर खराब होने लगेंगे, इसलिए बिजली की कटौती बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular