Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातीय जनगणना को मिली मंजूरी, सीएम धामी...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातीय जनगणना को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम….

FILE PHOTO

देहरादून — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले की सराहना करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे एक “दूरगामी सोच” और “सामाजिक न्याय को सशक्त करने वाला” कदम बताया।

सीएम धामी ने कहा कि यह निर्णय देश की विविधता को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा और सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए नीतियों के निर्माण में ठोस आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक पहल न केवल सामाजिक न्याय की भावना को बल देती है, बल्कि यह देश की वास्तविक सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना को जानने का एक सशक्त माध्यम भी है।”

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की इस पहल को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को सशक्त करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular