Homeराज्यउत्तर प्रदेशBSP हो गयी है 'बहन जी संपत्ति पार्टी'...

BSP हो गयी है ‘बहन जी संपत्ति पार्टी’…

जालौन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विरोधियों पर हमले करने के लिए पुराने शॉर्ट फॉर्म के नए-नए नाम देने में माहिर माने जाते हैं. इस कड़ी में मोदी ने आज जौलान की चुनावी रैली में कहा कि अब तो BSP का नाम बदल गया है और ‘बहन जी संपत्ति पार्टी’ हो गया है.

नोटंबदी के बहाने मोदी ने मायावती को अपने निशाने पर लिया और मोदी ने पूछा, बहनजी ने कहा कि नोटबंदी पर सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की. सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी?

बुंदेलखंड को विकास में नंबर बनाने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाया जाएगा और केन-बेतवा को जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे जोड़ने का बीड़ा उठाया है. उनका कहना है कि विज्ञान कहता है कि अगर केन-बेतवा जोड़ दी गयी तो पूरे बुंदेलखंड को इसका लाभ होगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments