बे्रकिंग देहरादून- राजधानी देहरादून में आज कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मरीज मंडी में संक्रमित के संपर्क में आने के बाद कोरोना की चपेट में आया है। वहीं दूसरा मरीज मैक्स हॉस्पिटल में मिला है। जिसे दून अस्पताल लाया जा रहा है। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 359 पहुंच गई है।



