Homeउत्तराखण्डदेहरादूनभाजपा का शक्ति प्रदर्शन: देहरादून में महेंद्र भट्ट को सौंपी गई प्रदेश...

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: देहरादून में महेंद्र भट्ट को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून : देहरादून में आयोजित संगठन पर्व-2025 के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के साथ ही भाजपा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महेंद्र भट्ट को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मज़बूत होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular