HomeUncategorizedभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात, बढ़ते...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात, बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर चर्चा

mahendra bahttदेहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भालू गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( HOFF) से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सावधानी के तमाम उपाय करने और हिंसक घटना या उसकी संभावना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए प्रदेश भर के सभी वन अधिकारियों अलर्ट रहने के लिए निर्देशित करने को कहा।

उत्तराखंड में बढ़ रहे मानव-वन्य जीव संघर्ष के बीच महेंद्र भट्ट की HOFF से मुलाकात

उन्होंने ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वन पंचायत सरपंचों अन्य स्थानीय क्षेत्र जन प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर, जन जागरूकता फैलाने का भी सुझाव दिया है। साथ ही वन्य जीव संघर्ष में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को अभिलंब आर्थिक एवं सभी जरूरी मदद पहुचाने के लिए भी कहा।

घयलों को इलाज के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता में हो सकता है इजाफा

एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि भालू या गुलदार से घायल व्यक्ति के इलाज में बड़ी आर्थिक मदद की जरूरत होती है, अब तक अनुमन्य मदद 2 लाख नाकाफी साबित हो रही है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह गंभीर विषय लाकर, उसके शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments