HomeबॉलीवुडBIGG BOSS : संस्कारी बहु हिना को पसंद नहीं आते कॉमनर !

BIGG BOSS : संस्कारी बहु हिना को पसंद नहीं आते कॉमनर !

करोड़ो भारतीयों का चहेता कार्यक्रम बिग बॉस में हर पल नया बखेड़ा जरूर देखने को मिलता है इस बार भी घर के अंदर उथल पुथल मची हुई है. घर का हर सदस्य एक नया ही रूप दिखा रहा है. टेलीविज़न की संस्कारी बहु हिना खान पहले दिन से ही अपनी अजीबोगरीब छवि पेश कर रही हैं. वे सबको भड़काने का काम करती नजर आ रही हैं, और जो भी उनके हत्थे चढ़ा वह शो से बाहर ही हो गया . इसकी मिसाल जुबैर खान और प्रियांक शर्मा के रूप में सामने आ चुकी है.
अब एक बार फिर हिना खान ने अपने पुराने वाले तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा उनके रक्षक बनने का काम कर रहे है. कल की ही बात करे तो एपिसोड में भी प्रियांक शर्मा ने जब अर्शी खान के साथ बदतमीजी की और बाहर की बात अंदर करने लगे तो घर के सारे सदस्यों ने उनका विरोध किया. लेकिन अकेले में हिना खान उनको बोलती नजर आईं, “तुमने अपना काम कर दिया है. अब चुप रहो.”

यही नहीं आज भी बिग बॉस के घर में जबरदस्त हंगामा होने वाला है, और इसकी स्पॉन्सर भी काफी हद तक हिना खान ही रहने वाली हैं. हिना खान की खासियत सबकी चुगली करना और खुद को बेस्ट सिद्ध करने के चक्कर में दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करना बन चुकी है. खास बात यह कि कॉमनर को वे बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं. जिसकी झलक उनके व्यवहार से मिल जाती है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular