Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कामयाबी, 25 लाख की अफीम के...

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कामयाबी, 25 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और किच्छा कोतवाली पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अफीम की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 25 लाख रुपये की अफीम बरामद की है। आरोपियों का नाम भानु प्रताप और हेमंत कुमार है, जो यूपी के बरेली जिले के निवासी हैं। ये आरोपी यूपी से अफीम की बड़ी खेप लेकर जनपद में उसे बेचने के लिए आ रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से भारी मात्रा में अफीम की सप्लाई जनपद में होने जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने दरउ मार्ग के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, तो दोनों युवक घबराए और शक होने पर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपियों से 2 किलो 513 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे अफीम की खेप मीरगंज निवासी ननुआ नाम के व्यक्ति से लेकर रुद्रपुर, किच्छा और बाजपुर में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने इस मामले में किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

#Rudrapur #AntinarcoticsTaskForce #AFIM #DrugSmuggling #UttarakhandPolice #NashaMuktBharat #DrugBust #AntiDrugCampaign

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular