अगर आपको भी है ये दर्द, तो हो सकती है किडनी स्टोन, जानें लक्षण और बचाव के उपाय!

किडनी स्टोन : आजकल के जीवनशैली और खानपान में लापरवाही के कारण लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनमें से एक आम समस्या किडनी में पथरी (किडनी स्टोन) है। किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करता है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन जब किडनी में इन अपशिष्ट पदार्थों का संचय हो जाता है, तो वह धीरे-धीरे पथरी का रूप ले सकते हैं। हालांकि यह समस्या शुरुआत में अधिक परेशान नहीं करती है, लेकिन अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

किडनी स्टोन के लक्षण

संकेतों को समझें: गुर्दे की पथरी के लक्षण जानें

  1. पेट और उसके आसपास दर्द – किडनी स्टोन के कारण पेट और पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।
  2. पेशाब करते समय दर्द या जलन – पथरी मूत्र मार्ग को परेशान कर सकती है, जिससे पेशाब करते समय जलन और दर्द हो सकता है।
  3. पेशाब में खून आना – पेशाब में खून आना भी किडनी स्टोन का एक प्रमुख लक्षण है।
  4. पेशाब में दुर्गंध आना – पेशाब में गंध का बदलाव हो सकता है।
  5. लाल, गुलाबी या भूरा मूत्र – पथरी के कारण मूत्र का रंग बदल सकता है।
  6. उल्टी और जी मिचलाना – पथरी के कारण उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  7. बुखार और ठंड लगना – गंभीर मामलों में बुखार और ठंड लगने की समस्या हो सकती है।
किडनी स्टोन का उपचार

किडनी स्टोन के उपचार के लिए घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं। निम्नलिखित उपायों से किडनी स्टोन को कम किया जा सकता है:

1. तुलसी:

तुलसी में मौजूद तत्व यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या को कम कर सकते हैं।

2. पानी:

अगर किडनी स्टोन है, तो पानी का सेवन बढ़ाएं। दिन में कम से कम 12 गिलास पानी पिएं। इससे किडनी स्टोन शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

3. नींबू का रस:

नींबू का रस किडनी स्टोन के खतरे को कम करने और किडनी स्टोन के आकार को छोटा करने में मदद करता है।

क्या न खाएं?

किडनी स्टोन की समस्या वाले व्यक्तियों को कुछ खास खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए:

  1. मांसाहारी भोजन: किडनी स्टोन की समस्या में प्रोटीन का सेवन कम करना चाहिए। खासकर अंडे, मछली, चिकन और दालों से बने खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
  2. कोल्ड ड्रिंक्स: कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की अधिक मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकता है।
  3. नमक: नमक का अधिक सेवन किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है क्योंकि इसमें सोडियम होता है, जो कैल्शियम में बदलकर पथरी बना सकता है।
  4. विटामिन सी: विटामिन सी की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन किडनी स्टोन के लिए हानिकारक हो सकता है।
  5. पालक, आलूबुखारा, सूखे मेवे, बीज और चाय: इनमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह स्वास्थ्य जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। बेहतर होगा कि इन पर अमल करने से पहले आप अपने चिकित्सक से सलाह लें।)


#KidneyStones #HealthTips #KidneyCare #Diabetes #HighBloodPressure #LifestyleChanges #WaterIntake #HealthyDiet #KidneyHealth #StonePrevention #NaturalRemedies #TulsiForHealth #LemonForStones

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here