Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

देहरादून –हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular