Homeराज्यदिल्ली@#BIG Mistake@# RBI ने मान ली 500 के नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक...

@#BIG Mistake@# RBI ने मान ली 500 के नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक की बात …..

note-500
नई दिल्ली.500 रुपए के नए नोट को आए अभी दो हफ्ते हुए हैं। लेकिन, मार्केट में दो तरह के नोट मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। वे असली और नकली को लेकर परेशान हैं। इन नोटों में कई छोटे-छोटे फर्क हैं। उधर, आरबीआई ने इस नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक की बात मान ली है। बता दें कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट जारी किए थे।
# 500 के नए नोटों नजर आए ये फर्क
1. एक नोट में गांधी जी की परछाई ज्यादा दिखाई दे रही है, जबकि उसी तरह के दूसरे नोट में यह कम है।
2. सीरियल नंबर में भी फर्क।
3. अशोक स्तंभ का अलाइनमेंट और साइज अलग-अलग।
4. सिक्युरिटी थ्रेड के प्लेसमेंट में भी फर्क है। एक नोट में प्लेसमेंट सही है। वहीं, दूसरे में वह काफी दूर है।
5. सीरियल नंबर की साइज में भी फर्क है।
6. इन नोट में किनारों के साइज में भी काफी फर्क।
7. इन नोट के कलर में भी अंतर दिखा। एक में हल्के रंग की छपाई थी। तो दूसरा ओरिजिनल।
# क्या कहना है आरबीआई का?
– आरबीआई की स्पोक्सपर्सन अल्पना किल्लावाला ने मीडिया को बताया- “नोटबंदी की वजह से यह प्रिटिंग मिस्टेक हो सकती है। लोग इसे स्वीकार कर सकते हैं या आरबीआई को वापस कर सकते हैं।”
# 500 रुपए के नए नोट के फीचर्स
1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में पांच सौ रुपए लिखा है। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है।
2. 500 रुपए की लेटेंट इमेज है। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी है।
3. देवनागरी में नोट पर वैल्यू यानी 500 लिखा है।
4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट है। पहले ये नोट पर दाएं तरफ थी।
5. दाहिनी ओर सिक्युरिटी थ्रेड है। नोट को झुकाने पर इसका कलर थ्रेड, ग्रीन से ब्लू में बदलता है।
6. नोट के दाएं तरफ प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर हैं। वहीं आरबीआई का चिन्ह है।
7. पोट्रेट और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
8. नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल है। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होते हैं।
9. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ नोट की नंबर वाली वैल्यू है। ये ग्रीन से ब्लू में बदल जाती है।
10. नोट के दाएं तरफ ही अशोक का सिंहस्तंभ है। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक स्‍तंभ और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ है।
11. राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ है। जिसमें 500 लिखा है।
12. लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई है। नोट के पीछे की तरफ लाल किले की फोटो है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular