Homeबॉलीवुड'बेताब अगेन'...सनी के बेटे के अपोजिट होगी अमृता की बेटी!

‘बेताब अगेन’…सनी के बेटे के अपोजिट होगी अमृता की बेटी!

betabविज़न 2020 न्यूज:  बॉलिवुड अभिनेता सनी देओल और अमृता सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘बेताब’ एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचा सकती है। खबर है कि सनी देओल ‘बेताब’ का रीमेक लेकर अपने बेटे करण को लॉन्च कर सकते हैं। गौरतलब है कि सनी देओल की पहली फिल्म बेताब 1983 में रिलीज हुई थी, फिल्म में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और सनी देओल के पैर मजबूती से फिल्म इंडस्ट्री में जम गए। इस फिल्म में सनी के अपोजिट अमृता सिंह थी। अब खबर है कि सनी अपने बेटे को लेकर ‘बेताब अगेन’ फिल्म बनाने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में करण के अपोजिट सनी, अमृता और सैफ की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते हैं। खबर के मुताबिक सनी ने अमृता से बात की है। यदि सारा राजी हो गईं, तो यह बॉलीवुड के सुनहरे पन्नों में एक रिकॉर्ड हो जाएगा। वैसे माना जा रहा है कि अमृता और सारा के इंकार करने की कोई ठोस वजह नहीं है। बस, जैसे ही वहां से स्वीकृति मिलती है वैसे ही सनी शूटिंग शुरू कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular