Homeराज्यउत्तराखण्डBadrinath Highway: चुनाव से लौटते वक्त हादसा, पूर्व प्रधान की मौत और...

Badrinath Highway: चुनाव से लौटते वक्त हादसा, पूर्व प्रधान की मौत और चार ग्रामीण घायल

Badrinath Highway: बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में नंदानगर के पेरी गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। बोलेरो बदरीनाथ धाम से नंदानगर लौट रही थी।

चमोली: यात्रा सीजन के दौरान बदरीनाथ धाम में कार्य कर रहे नंदानगर क्षेत्र के लोगों से भरी बोलेरो वाहन शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए सभी लोग बदरीनाथ से अपने गांव लौट रहे थे। बोलेरो में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। बिरही-छिनका के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

घायलों में भरत सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और त्रिलोक सिंह (सभी निवासी पलटिंग धार, पेरी) शामिल हैं। वहीं, बोलेरो में सवार अन्य लोग अमर सिंह (चालक), मनबर सिंह, ध्यान सिंह, जसपाल सिंह और सबर सिंह भी पेरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आर.के. पांडेय और सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सक डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular