Home अध्यात्म आस्था ऊखीमठ से रवाना हुई बाबा केदार की डोली, आर्मी बैंड की मधुर...

ऊखीमठ से रवाना हुई बाबा केदार की डोली, आर्मी बैंड की मधुर धुनों के बीच केदारनाथ के लिए किया प्रस्थान

0
KEDARNATH DOLI

रूद्रप्रयाग :  केदारनाथ धाम के लिए बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली आज पूरे विधि-विधान के साथ रवाना हो गई। आज रात्रि विश्राम के लिए डोली पहले पड़ाव फाटा पहुंचेगी। जहां से कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।

ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह करीब 9 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद आर्मी बैंड की मधुर धुनों के बीच डोली ने केदारनाथ की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान केदारघाटी में देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। डोली के प्रस्थान के समय जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आज डोली फाटा में करेगी रात्रि विश्राम

बता दें कि डोली अपने पहले पड़ाव फाटा के लिए रवाना हुई। जहां श्रद्धालु मार्ग में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आज पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली फाटा में ही रात्रि विश्राम करेगी। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे, जिसके साथ ही आगामी छह महीनों तक यात्रा जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here