Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभा.ज.पा. से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर गाज गिरी,...

भा.ज.पा. से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर गाज गिरी, 9 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित….

पौड़ी : पौड़ी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे नेताओं पर पार्टी की गाज गिरनी शुरू हो गई है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में 9 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कदम पार्टी के अनुशासन और एकता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर, भाजपा संगठन ने उन नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। निष्कासित नेताओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही वीरा भंडारी, कुसुम चमोली, प्रियंका थपलियाल, वार्ड नंबर 2 से शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, वार्ड नंबर 4 से राकेश गौशाली, वार्ड नंबर 9 से रंजना, और प्रियंका बहुगुणा शामिल हैं।

भा.ज.पा. के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल रावत ने पुष्टि की कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के संविधान के अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों पर यह कार्रवाई की गई है। बाकी असंतुष्ट लोगों पर भी नजर रखी जा रही है और यदि किसी में सुधार की संभावना है तो उन्हें समझा-बुझाकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य किसी भी अच्छे कार्यकर्ता को खोना नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular