Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में आर्यन हॉस्पिटल बना हमले का निशाना — नकाबपोश बदमाशों ने...

हरिद्वार में आर्यन हॉस्पिटल बना हमले का निशाना — नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात |

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के लक्सर में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब लक्सर कोतवाली तिराहे के पास स्थित आर्यन हॉस्पिटल में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर डॉक्टर बाबूराम आर्य और उनकी पत्नी पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।

हमलावरों के पास हथियार और रस्सी थी, और वे करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में छिपे रहे। यह पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular