Homeराज्यउत्तराखण्ड12 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों...

12 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा निर्णय…

देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी, जिसमें 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में सशक्त भू-कानून से संबंधित प्रस्तावित विधेयक पर भी चर्चा की संभावना है।

 

सीएम धामी ने पहले ही घोषणा की थी कि बजट सत्र में सशक्त भू-कानून पेश किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति पहले ही काम कर चुकी है। राजस्व विभाग अब भू-कानून में संशोधन को लेकर विधेयक तैयार करेगा, जिसे कैबिनेट की आगामी बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में वित्त, वन, लोक निर्माण, सिंचाई और कार्मिक से जुड़े कई अन्य विषयों पर भी प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

#UttarakhandCabinet #BudgetSession2025 #BhuKanun #ChiefMinister #DehradunNews #UttarakhandPolitics #GovernmentMeeting #Legislation #PublicPolicy #February2025

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments