Homeराज्यउत्तराखण्डसंगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी अल्टो कार, कोऑपरेटिव सचिव सहित...

संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी अल्टो कार, कोऑपरेटिव सचिव सहित दो ग्रामीणों की मौत

पौड़ी – संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से कोऑपरेटिव सचिव सहित एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पौड़ी के कोटद्वार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिली है। चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक अंतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार खाई में गिरने से कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा, संध्या रावत ने बताया कि कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल से अल्टो कार में अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी थे।

गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतक धीरज सिंह साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी, पोखड़ा ब्लाक में सचिव के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में गहरा मातम छाया हुआ है, हर तरफ शोक का माहौल है।

#Alto #car #fell #ditch #Sanglakoti #Jaikhal #motor #road #two #villagers #including #cooperative #secretary #died

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular