Homeराज्यउत्तराखण्डएयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार, 242 यात्री...

एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार, 242 यात्री सवार; मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक |

देहरादून/अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन (गैटविक) के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भीषण हादसा रविवार देर रात हुआ, जिसमें कई जाने चली गयी । विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान टेकऑफ के बाद कुछ तकनीकी समस्या के कारण असंतुलित होकर एक इमारत पर गिरा, जिससे जोरदार विस्फोट और आग लग गई।

यात्रियों की राष्ट्रीयता:
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। यह एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान सेवा थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और ईश्वर से सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नागरिकों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित शोकसभा में उन्होंने दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों से आपदा की स्थिति में पूर्ण संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular