Homeअंतर्राष्‍ट्रीयजिंदा जानवरों का खून पीते हैं यहां के लोग...

जिंदा जानवरों का खून पीते हैं यहां के लोग…

afrikaविज़न 2020 न्यूज:  अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति है जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। मसाई जनजाति के ये लोग जिंदा जानवरों का खून पीते है। इस जनजाति के लोग अच्छे योद्धा माने जाते हैं।ये लोग अपने जिंदगी में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते। इनके अपने नियम-कानून होते हैं और ये उसी को अमल में भी लाते हैं। इनका मानना है कि इससे शरीर को ताकत मिलती है। जहां पुरुष लंबी बीमारी के बाद जानवरों का खून पीते हैं वहीं महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद जानवरों का खून जरूर पीती हैं। इसके अलावा ये नशा उतारने के लिए भी जानवरों का खून पीते हैं। ये दो तरीकों से खून पीते हैं। एक तो ये जानवरों की गर्दन पर छेद करके उनका खून पीते हैं। दूसरे तरीके में ये जानवरों की गर्दन को काटकर खून पीते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular