Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ें अपना नाम, तीन दिन...

निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ें अपना नाम, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान।

देहरादून – उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के लिए मतदाता बनने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए आठ, नौ और दस दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनका वोटर कार्ड बनाया जाएगा।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष में नगर निकाय चुनाव होने की संभावना है, और नियमों के अनुसार वोटर लिस्ट में संशोधन, नए नाम जोड़ने या पुराने नाम हटाने का कार्य नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।

आयोग ने तीन दिन, 8 से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारी मौजूद रहेंगे और फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। भरे हुए फॉर्म नगर निकाय, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी जमा होंगे। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इनकी सूची तैयार करके 15 दिसंबर तक आयोग को भेजेंगे।

इसके अलावा, आयोग ने यह भी घोषणा की है कि सभी निकायों की वोटर लिस्ट को बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी करेगा, और यह लिस्ट नगर निकायों, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी सार्वजनिक होगी।

क्या हैं फॉर्म?

  • फॉर्म 1-क : नए मतदाता का नाम सूची में शामिल करने के लिए
  • फॉर्म 1-ख : मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए
  • फॉर्म 1-ग : सूची से नाम हटवाने के लिए

#VoterRegistration #ElectionCampaign #NagarNikayElection #VoterListUpdate #SpecialCampaign #VoterCard #ElectionNews #UkElection #DecemberDrive #NewVoter #YouthPower #UKVoterList

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular