Wednesday, March 11, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी उत्तरकाशी में भूकंप की झूठी अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ...

उत्तरकाशी में भूकंप की झूठी अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…

उत्तरकाशी – 31 जनवरी 2025 को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तरकाशी में भूकंप आने की झूठी अफवाह फैलाई गई, जिसके कारण क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया। लोग रात के समय अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क और खुले स्थानों पर एकत्रित हो गए।

भ्रामक सूचना का संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने इस मामले में कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 353 और 293 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि झूठी अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रात के समय पुलिस ने जनता को सोशल मीडिया के आधिकारिक हैंडल और लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक भी किया। एसपी उत्तरकाशी, सरिता डोबाल ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाली जानकारी की सत्यता की जांच किए बिना उस पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि केवल अधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने से बचें।

#Uttarkashi #FakeNews #SocialMediaAwareness #PoliceAction #RumorControl #EarthquakeHoax #UttarakhandPolice #PublicAwareness

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2