Homeराज्यउत्तराखण्डABVP ने 43 बिन्दुओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

ABVP ने 43 बिन्दुओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में ABVP के प्रतिनिधमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने 43 बिन्दुओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपा।

ABVP ने 43 बिन्दुओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा,

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि कॉलेज व विश्वविद्यालय में रचनात्मक वातावरण निर्माण के प्रयास होने चाहिए। हमें राज्य में उच्च शिक्षा में गुणवतापूर्ण संस्थान तथा परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु केन्द्रीय मूल्यांकन पद्धति विकसित करने के प्रयास करने होंगे। डिग्री कॉलेजो में गुणवतापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देना होगा।

ABVP प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगो में निःशुल्क बीमा योजना को लागू करना, कॉलेज में सीटो को बढ़ाना, देहरादून में जन-जातिया छात्रों के छात्रावास का निर्माण, अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों की छात्रवृति में वृद्धि, कॉलेजो में लाइबे्ररी तथा लैब की स्थापना, पहचान पत्र के आधार पर छात्र-छात्राओं को निशुल्क परिवहन सुविधा, शैक्षिणक कैलेण्डर को शीघ्र लागू करना, कॉलेजो में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरना, उत्तराखण्ड बोर्ड से उर्तीण छात्रों को कॉलेजो में एडमिशन में प्राथमिकता देना, छात्र संघ के चुनावों हेतु कम व्यय का प्रावधान, सेमेस्टर सिस्टम पर पुर्नविचार, राज्य में भाषा एवं ललित कला अकादमी की स्थापना, पब्लिक स्कूलो में आरटीई के अन्र्तगत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए 25 प्रतिशत सीटे सुनिश्चित करना, विश्वविद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, महिला व पत्रकारिता कॉलेज की स्थापना आदि था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular