Homeराज्यउत्तराखण्डमाघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का संगम, गंगा घाटों पर श्रद्धालु...

माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का संगम, गंगा घाटों पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

धर्मनगरी हरिद्वार में माघ माह की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आज तड़के से ही  हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का संगम

माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का संगम देखने को मिल रहा है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। सुबह से ही भक्त पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही दा कर भी पुण्य कमा रहे हैं।

इस दिन स्नान के लिए देवता भी आते हैं धरती पर 

आपको बता दें कि इस पर्व पर दवेता भी गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। इसके साथ ही माघ पूर्णिमा पर पितरों के श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है। इस से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular