Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीदेर शाम शॉर्ट सर्किट से आवासीय भवन में लगी भीषण आग, परिवार...

देर शाम शॉर्ट सर्किट से आवासीय भवन में लगी भीषण आग, परिवार ने भाग कर बचायी अपनी जान।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के पुरोला में हुडोली गांव के गैंडा नामे तोक में देर शाम (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण आवासीय भवन में आग धधक उठी। देखते ही देखते आवासीय भवन आग के आघोष में समा गया।

आग इतनी तेजी से भड़की कि परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई। गांव में ही एक शादी समारोह में जमा लोगों ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कियाघटना की सूचना पुरोला पुलिस व फायर टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लकड़ी से बना दो मंजिला भवन जलकर राख हो चुका था। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments