Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर को सांसद अनिल बलूनी की बड़ी सौगात, 18 जुलाई से शुरू...

रामनगर को सांसद अनिल बलूनी की बड़ी सौगात, 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा

रामनगर : रामनगर और देहरादून के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित सीधी रेल सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी दी है कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से क्षेत्रवासियों को शुभ समाचार दिया।

रामनगर को सांसद अनिल बलूनी की बड़ी सौगात

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह रेल सेवा लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट सिटी के नाम से प्रसिद्ध रामनगर के नागरिक वर्षों से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब इस मांग को पूरा करते हुए 18 जुलाई से नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा केवल स्थानीय नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे राज्य की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा

सांसद बलूनी ने बताया कि शुरुआती चरण में इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में इसके संचालन को सप्ताह में चार या पांच दिन तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने इस उपलब्धि पर रामनगर क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के सहयोग और उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता दिए जाने के कारण ये संभव हो सका है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस नई रेल सेवा से रामनगर और देहरादून के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular