Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज की...

चंपावत में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज की बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार…

चंपावत – टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की एक बस सिन्याड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई।

घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे बस के माध्यम से पिथौरागढ़ रवाना कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी थी और हादसा चालक के अचानक बस पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। इस बस में कुल 25 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद टनकपुर रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उन्हें पिथौरागढ़ भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

गौतम ने इस संदर्भ में कहा, “बस में कोई तकनीकी कमी नहीं पाई गई है। चालक के अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई गंभीर चोट नहीं आई है।”

#ChampawatAccident #Roadways #BusAccident #Uttarakhand #Tonkpur #Pithoragarh #Safety #LocalHelp #RoadSafety #TravelNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular