Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाउत्तराखंड में यहां रात के एक बजे घर में घुसा तेंदुआ, लोगों...

उत्तराखंड में यहां रात के एक बजे घर में घुसा तेंदुआ, लोगों में मची चीख-पुकार

घर में घुसा तेंदुआ

प्रदेश में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई जिलों से तेंदुए के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा सोमवार देर रात गुलदार एक घर में घुस गया। जिस से घर में रहने वाले सदस्यों में हड़कंप मच गया। लेकिन घर में रह रहे लोगों की समझदारी ने बड़े खतरे को टाल दिया।

उत्तराखंड में यहां रात एक बजे घर में घुसा तेंदुआ

अल्मोड़ा बीते कई दिनों से तेंदुए के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। जगह-जगह गुलदार की चहलकदमी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली के पॉश इलाके में एक मकान के बाथरूम में अचानक करीब डेढ़ बजे तेंदुआ घुस आया। जिस से घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

लोगों की समझदारी ने बचाई परिवार की जान

मिली जानकारी के मुताबिक घर में तेंदुए के घुसने की जैसे ही घर में रह रहे लोगों को भनक लगी तो घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर गुलदार को कैद कर लिया। जिसके बाद परिवारजनों से इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल

शहर के पॉश इलाके से ये घटना सामने आने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बीते दिनों नगर के चीनखान और गोलनाकरडिया से भी तेंदुओं को पकड़ा गया था। इसके साथ ही गोपालधारा, दन्या और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास भी रामलीला के दौरान लोगों ने तेंदुए को देखा था जिस कारण अब लोग रात में बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular