Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली के बुुराड़ी इलाके में बनाया जाएगा केदारनाथ धाम की तरह भव्य...

दिल्ली के बुुराड़ी इलाके में बनाया जाएगा केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर, सीएम धामी करेंगे शिलान्यास।

देहरादून – दिल्ली के बुुराड़ी इलाके में केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जहां भक्तों को 12 महीने बाबा के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि केदारधाम का शिलान्यास 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

श्री केदारनाथ धाम, दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र राैतेला ने बताया कि केदारनाथ दर्शन छह महीने बर्फ के चलते नहीं हो सकते। वहीं बहुत से लोग किसी न किसी कारण दिव्य धाम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दिल्ली में बनने वाले मंदिर में बाबा के प्रतिरूप के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर दो साल में तैयार हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर का 10 जुलाई को शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें केदारनाथ धाम से लाई गई शिला का पूजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular