Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में हर्ष फायरिंग से 9 साल के बच्चे की मौत, मातम...

रुड़की में हर्ष फायरिंग से 9 साल के बच्चे की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां।

हरिद्वार/रुड़की – शनिवार की रात रुड़की के खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से सनसनी मच गई। इस दौरान एक गोली 9 वर्षीय बच्चे रियान पुत्र वसीम को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना परिवारवालों को मिली, घर में कोहराम मच गया। वहीं, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली का निशान पाया गया है और प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि उसकी मौत गोली लगने से ही हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया, “प्रारंभिक जांच के अनुसार गोली बच्चे के शरीर में लगी थी। हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।”

यह घटना स्थानीय मुस्लिम समाज के परिवार में हो रही शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अब हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

#RoorkeeNews #HarshFiring #ChildDeath #WeddingTragedy #HarshFiringIncident #CrimeNews #Roorkee #KhanpurPolice #FamilyTragedy #WeddingGoneWrong

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular