Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल करेंगे पूरे प्रदेश में युवा संवाद,...

आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल करेंगे पूरे प्रदेश में युवा संवाद, युवाओं को बनाएंगे यूथ एंबेसडर….

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल के रामनगर में युवा संवाद कार्यक्रम की सफलता के बाद अब पूरे प्रदेश में उनके 15 जगह पर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर दी गई जिसको लेकर आज प्रदेश कार्यालय में आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान उनके युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रदेश के युवाओं से सीधे संवाद के लिए आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर से शुरु हुई और अब पूरे प्रदेश में उनके कार्यक्रम तय हो गए जो 23 जुलाई काशीपुर से शुरू होकर 6 अगस्त को देहरादून में समाप्त होगा। इस दौरान 23 जुलाई काशीपुर, 24 जुलाई सितारगंज,25 जुलाई हल्द्वानी,26 जुलाई चंपावत, 27 जुलाई पिथौरागढ,28 जुलाई कपकोट,29 जुलाई अल्मोडा,30 जुलाई द्वाराहाट, 31 जुलाई ब्रदीनाथ,1 अगस्त केदारनाथ , 2 अगस्त श्रीनगर,3 अगस्त देवप्रयाग,4 अगस्त ऋषिकेश,5 अगस्त रुडकी,6 अगस्त देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए कर्नल कोठियाल सीधे युवाओं से संवाद करेंगे जिसमें संवाद के माध्यम से कर्नल कोठियाल जहां युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे तो युवाओं के सुझाव भी आमंत्रित करेंगे।उन्होंने कहा कि युवाओं की इस प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भागेदारी है इसलिए उत्तराखंड के नवनिर्माण की रुपरेखा यहां के युवाओं द्वारा ही तय की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहले बार ऐसा होने जा रहा है कि प्रदेश में आने वाली सरकार का एजेंडा,अब युवा ही तय करेंगे ।इसके अलावा युवाओं के महत्वपूर्ण सुझावों को आप पार्टी अपने मेनिफेस्टों में जगह देगी।

उन्होंने बताया कि, जिस अवधारणा के साथ प्रदेश की नींव रखी गई थी वो अवधारणा इस प्रदेश में अब तक राज कर रही दोनों ही पार्टियों की सरकारों ने पीछे कर दी हैं। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए अब युवाओं को अपने हाथ में बागडोर लेनी होगी और राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेना होगा। आज स्थिति ये है कि, प्रदेश का युवा बेरोजगारी की वजह से प्रदेश से पलायन करने को विवश हो चुका है। युवाओं की भागेदारी से ही राज्य नवनिर्माण का सपना अब साकार होगा। आप पार्टी का मानना है कि, उन सभी युवाओं की ऊर्जा को राज्य के नवनिर्माण में लगाया जाएगा जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, रामनगर से शुरु हुए इस कार्यक्रम को आगे बढाते हुए आप पार्टी कर्नल कोठियाल के संवाद कार्यक्रम को गढवाल और कुमांऊ के 15 जगहों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश के युवा इन कार्यक्रमों के जरिए अपनी बात भी रखेंगे । इसके अलावा इस युवा संवाद के जरिए युवाओं को यूथ एंबेसडर के तौर पर भी जोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2