Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार कुम्भ में फर्जी कोविड टेस्ट घोटालें को लेकर एसआईटी की जांच...

हरिद्वार कुम्भ में फर्जी कोविड टेस्ट घोटालें को लेकर एसआईटी की जांच जारी, कई आधिकारियों से पूछताछ…

हरिद्वार। कुम्भ 2021 में हुए फर्जी कोविड टेस्ट घोटालें को लेकर जांच जारी है जहां एक और घोटालें की जांच हरिद्वार पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है जो तीन दिनों में कई सम्बन्धित अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं प्रशासन स्तर पर जांच की जा रही है जिसकी जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गयी है। जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टेस्ट करने वाली संस्थाओ को आगामी 24 जून तक कार्यलय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है।

आपको बताते चले की हरिद्वार कुम्भ 2021 में कोविड 19 की रैपिड एटीजन/आरटीपीसीआर टेस्ट करने को लेकर मैक्स काॅरपेरेट सर्विस कुम्भ मेला एवम् नलवा लैबोरेट्रीज प्राईवेट लिमिटेड हिसार एव डाॅ लालचंदानी लैब दिल्ली के द्वारा सैपल कलेक्शन की फर्जी एन्ट्री एवं फर्जी रिजल्द देने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मुख्यविकास अधिकारी नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनायी गयी है जिसने तीनों ही संस्थाओं को उक्त फर्जीवाडे में अपना पक्ष रखने के लिए आगामी 24 जून गुरूवार शाम 5 बजे तक का समय दिया है। अगर उक्त समय तक आरोपी संस्थाए जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं होते है तो समझा जाएगा कि उनको उक्त मामले में कुछ नहीं कहना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular