
देहरादून-कोरोना के बढ़ते प्रक्रोप के मद्देनज़र उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित करने और हाईस्कूल की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड के इम्तिहान 4 मई से प्रस्तावित थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए विभाग ने ये बड़ा फैसला लिया है । शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। बता दें कि इंटरमीडिएट के इम्तिहानों के लिए नई तारीखों का एलान विभाग 1 जून को करेगा।



