Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बीजेपी का दिल्ली में बड़ा मंथन, संगठन और 2027 के चुनाव...

उत्तराखंड बीजेपी का दिल्ली में बड़ा मंथन, संगठन और 2027 के चुनाव पर होगी बड़ी चर्चा…

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप आज बुधवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है इसमें प्रदेश संगठन के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा बैठक में पिछले दिनों संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे इसके अलावा उत्तराखंड भाजपा के वे सभी प्रमुख नेता बैठक में शामिल होंगे, जो पिछली कोर ग्रुप बैठक का हिस्सा रहे थे माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश इकाई को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देगा भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करती है इसी क्रम में बुधवार को दिल्ली में भी बैठक प्रस्तावित है उन्होंने बताया यह बैठक संगठन की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी कुंदन परिहार ने कहा बैठक में पिछले दिनों संगठन स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी साथ ही आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय होगी उन्होंने बताया पार्टी आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत योजना तैयार करेगी जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके प्रदेश महामंत्री ने कहा बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भी रहेगा चुनाव को अभी समय जरूर है, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को समय रहते गति देने की रणनीति बनाई है इसी उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular