Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़,मंगलवार को पहाड़ों में गिरी बर्फ..मैदानों में...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़,मंगलवार को पहाड़ों में गिरी बर्फ..मैदानों में चली तेज़ हवाएं..ऑरेंज अलर्ट जारी….

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार को मैदानों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी तो पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी  हुई। गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरी-केदार समेत औली, हेमकुंड, हर्षिलघाटी और मुनस्यारी में हल्का हिमपात हुआ। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया। नई टिहरी में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तरकाशी में हर्षिल, मुखवा, सुक्की टॉप, हरकीदून सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित दारमा और जोहार की चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी होने की जानकारी मिली।

वहीं, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर बादल छाये रहे। दून में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदें भी बरसीं। हालांकि, देर रात तक बारिश के आसार बने रहे।

मौसम विभाग ने जारी किा ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है,विभाग के मुताबिक जबकि मैदानी इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular