Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेश प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का...

उत्तरप्रदेश प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का निःशुल्क वैक्सीनेशन कराने का लिया निर्णय….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में 01 मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर कोविड प्रबंधन के साथ-साथ व्यापक टीकाकरण कार्य कोरोना को परास्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का निःशुल्क वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से टीकाकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।
विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्य योजना बनाकर कार्य करे। हमें वैक्सीनेशन सेन्टर बढ़ाने होंगे, लक्षित आयु वर्ग के लोगों का डेटा बेस तैयार करना होगा। साथ ही वैक्सीन की डोज की आवश्यकता का आंकलन कर उत्पादकों से इसकी सुचारू आपूर्ति के प्रबंध भी करने होंगे। उन्होंने टीके के के लिए कोल्ड चेन सहित सुरक्षित स्टोरेज एवं ट्रांपोर्टेशन के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular